रामपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Jul 2, 2025 बुधवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को रोडवेज बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। 6 जून को मामला दर्ज हुआ था और 28 जून को लड़की सकुशल बरामद कर ली गई थी। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।