रामपुर: बुधवार को बरेली गेट पर AAP ने प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के खिलाफ प्रदर्शन किया
Rampur, Rampur | Jul 2, 2025 बुधवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बरेली गेट स्थित जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रास्ते मे रोका।