रामपुर: दिल्ली पुलिस ने रामपुर में न्यायिक हिरासत से फरार आरोपी को उसके सहयोगी के साथ किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Jul 2, 2025 बुधवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में न्यायिक हिरासत से फरार हुए एक आरोपी को रामपुर के थाना गंज और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। फरमान पुत्र अतीक उर रहमान, जो 24 जून 2025 को दिल्ली न्यायालय में पेशी के दौरान फरार हो गया था, और उसके सहयोगी अकरम पुत्र सलीम को बिलासपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है।