सिधौली: मनवा चौकी के पास सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, उपचार जारी
जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के मनवा चौकी के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार के बुरी तरह से जख्मी कर दिया था सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था हालत बिगड़ने पर व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया है।