राजगढ़: राजगढ़ पुलिस ने अवैध खेजड़ी लकड़ी तस्करी पर किया बड़ा प्रहार, 08 पिकअप जब्त, कई टन लकड़ी बरामद
Rajgarh, Churu | Jun 17, 2026 एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर राजगढ थाना पुलिस ने खेजड़ी की हुरी गीली लकड़ियों से भरी 08 पिकअप गाड़ियां जŽत की हैं। 17 जून 2026 को एएसपी रिछपाल सिंह चारण, आईपीएस अभिजित पाटील के सुपरविजन एवं थानाधिकारी राजेश सिहाग के नेतृत्व में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह मय जाब्ता गश्त पर थे। जिला स्पेशल टीम की सूचना पर एनएच-52 बाईपास राजगढ़ से 08 पिकअप पकड़ी गई।