मैहर: मैहर में खड़ी बस से टकराया अनियंत्रित ट्रक, चालक की मौत
मैहर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। सीमेंट कारखाने से क्लिंकर भरकर उत्तर प्रदेश जा रहा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी बस का टायर पंचर हो गया था।