सहारनपुर: लाइब्रेरी में पढ़ाई करने गई 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने पुलिस से मांगी मदद
थाना कुतुबशेर क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। मोहल्ला रामघाट सुगरमिल निवासी इंदु ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गुनजन 27 जून को शारदानगर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की,लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है और फोटो जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है