भोपाल में CM मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में जनजाति कल्याण के लिए कार्यरत, अशासकीय संगठनों की नेशनल कॉन्क्लेव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे इस अवसर पर मंत्री कुंवर विजय शाह, कृष्णा गौर सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सीएम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है