भूमिहीन परिवारों को जारी किए गए नोटिस के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने सरकार पर कड़ा हमला बोला है। भाकपा पश्चिमी चंपारण के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने आज 25 दिसंबर गुरुवार शाम करीब 5 बजे सरकार के फैसले को तानाशाही करार देते हुए कहा कि यह कदम माहौल में गरीब और भूमिहीनों को उजाड़ने की तैयारी है।