कालपी: परासन में बेतवा नदी में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, पुलिस ने शव को पीएम को भेजा
Kalpi, Jalaun | May 24, 2026 आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव में बेतवा नदी में नहाने गए एक किशोर की शनिवार शाम 7 बजे डूबने से मौत हो गई, किशोर अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला।