BREAKING NEWS: रोकबहार चौक के पास दो बाइक की जोरदार टक्कर
जशपुर जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र में गुरुवार की रात करीब 9 बजे रोकबहार चौक के पास दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, एक बाइक में सवार लोग लैलूंगा से कोल्हेंझरिया डांस कार्यक्रम देखने जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक में सवार लोग रोकबहार से कराबेवरा नाटक देखने जा रहे थे।
इसी दौरान रोकबहार चौक के पास दोनों बाइक की टक्कर हो गई। घटना के बाद कोतबा पुलिस ने दोनों बाइक चालकों सहित पीछे बैठे दो अन्य साथियों को उपचार के लिए कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सभी का उपचार जारी है।
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद सामने आएगी।
जशपुर जिले की हर स्थानीय खबर के लिए जुड़े रहें — जशपुर सिपाही।
#Kotba #Rokbahar #Jashpur #BikeAccident #RoadAccident BreakingNews JashpurNews KotbaNews ChhattisgarhNews JashpurSipahi