रसूलाबाद: रसूलाबाद पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा, ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर की नियमानुसार कार्रवाई
रसूलाबाद क्षेत्र में बीते दिनों महेरा गांव के पास युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार लिया।आरोपी की पहचान भवनपुर निवासी प्रहलाद संखवार के रूप में हुई है।उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन और 1,740 रुपये नकद बरामद किए गए। कोतवाल एस एन सिंह ने बताया कि जनपद औरैया के जरहौलिया निवासी सुनील का शव महेरा गांव के समीप मिला था