लापुंग: साई मंदिर लापुंग में बाबा की मध्याह्न आरती संपन्न
Lapung, Ranchi | Jun 7, 2026 लापुंग स्थित साई मंदिर में बाबा की मध्याह्न आरती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर साई बाबा की पूजा-अर्चना एवं आरती में शामिल हुए। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर समिति ने सभी भक्तों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की