ग्वालियर गिर्द: मुनाफे के लालच में गंवाए 23.84 लाख, टेलीग्राम गैंग ने लगाया बड़ा चूना
ग्वालियर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। रविवार सुबह 9 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराजपुरा क्षेत्र के एक युवक को टेलीग्राम पर इनवेस्टमेंट में मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने 23 लाख 84 हजार 939 रुपये की चपत लगा दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।