देवली में पिछले पांच दिनों से गोपालपुरा निवासी परिजनों का आर्थिक सहायता और अन्य मांगों को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन आज एसडीएम की समझाइश के बाद खत्म हो गया। आपकों बता दें बिते दिनों ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के काफिलों एस्कार्ट कर रही पुलिस जीप की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई थी जिसके बाद परिजन लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे थे ।