मिर्ज़ापुर: थाना कछवा पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 25000 के असलहा तस्कर गैंग के सरगना के पैर में लगी गोली, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
थाना कछवा पुलिस टीम को शनिवार की भोर लगभग 5:00 बजे बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर कछवा के केवटावीर के पास वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग दिखाई दिए पुलिस ने रोकने का प्रयास किया जिस पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर एक अभियुक्त फरार हुआ दूसरे अभियुक्त देवेश्वर शुक्ला पुत्र कृपा शंकर निवासी जयवंत सिंह का पूरा थाना पडरी के पैर में लगी गोली।