बहराइच: बनिया हारी गांव में सियार के हमले में दो मासूम भाई-बहन घायल, नाना के घर घूमने आए थे
बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र के बनिया हारी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नाना के घर घूमने आए दो मासूम भाई-बहन को सियार ने काटकर घायल कर दिया। मुस्कान और आगमन गुप्ता तालाब के पास शौच क्रिया के लिए जा रहे थे। तभी सियार ने उन पर हमला कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है।