नावकोठी: नावकोठी एपीएस स्कूल में 5 दिवसीय रामचरितमानस गीता ज्ञान यज्ञ शुरू, मुखिया ने किया उद्घाटन
नावकोठी एपीएस खेल मैदान में पांच दिवसीय रामचरितमानस और गीता ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर साध्वी शीतली सहित स्वामी शुकर्मानंद गोपालानंद एवं स्थानीय कार्यकर्ता दिनेश सहनी रमेश सहनी आदि मौजूद थे।