चूरू: गोरी कॉलोनी के 17 वर्षीय नाबालिग की पीटकर हत्या मामले में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम, 11 को किया डिटेन
Churu, Churu | Jul 7, 2025 चूरू जिलामुख्यालय पर मोहर्रम का जुलूस देखने गए गौरी कॉलोनी के 17 वर्षीय नाबालिग की पीट कर हत्या मामले में कोतवाली थाने में मृतक के ताऊ की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को मृतक का राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में पुलिस 11 लड़कों को डिटेन कर चुकी है।