चूरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल जोड़ी गांव में आएंगे, तैयारियों को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने की मीटिंग
Churu, Churu | Jul 7, 2025 राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को चूरू के जोड़ी गांव आएंगे। सीएम भजनलाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और साथ ही आम सभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आम सभा को लेकर सोमवार को चूरू के सैनिक बस्ती स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भाजपा की तैयारी समिति की मीटिंग हुई।