चूरू: भादासर के पास ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में दंपति सहित 3 लोग हुए घायल
Churu, Churu | Jul 7, 2025 चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के गांव भादासर के पास ट्रक से बाइक टकरा गई, जिसमे दम्पति सहित 3 लोग घायल हो गए। तीनो बाइक पर भैंरूजी के धोक लगाकर अपने गांव आ रहे थे तभी यह हादसा हो गया। घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।