शाहगंज: खेतासराय में स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, चालक फरार
जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गईं। आपको बता दें कि गुरैनी गांव के पास शाम करीब 6 बजे स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आने से कांस्टेबल सुमन सिंह बुरी तरह घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि सुमन सिंह सुबह अपनी स्कूटी से पुलिस लाइन में आयोजित मीटिंग में शामिल होने आई थीं।