बेलदौर: बेलदौर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया गया।