बिक्रमगंज: रमन डिहरा में नहर में डूबने से बच्ची की मौत, झूर विसर्जन के दौरान बहीं तीन बच्चियां, दो को ग्रामीणों ने बचाया
बिक्रमगंज प्रखंड के रमन डिहरा गांव में कर्मा-धर्मा पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बुधवार सुबह 6 बजे झूर विसर्जन के लिए गईं तीन बच्चियां नहर की तेज धार में बह गईं। ग्रामीणों ने जल्दी से दो बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 12 वर्षीय गुड़िया कुमारी का पता नहीं चल सका। कुछ घंटे की तलाश के बाद उसका शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर नहर से बरामद।