पेण्ड्रा: राय पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। राय पेट्रोल पंप के पास कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद एक बार फिर पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग तेज हो गई है।