चरखारी: चरखारी के गौरहारी में दबंग पिता-पुत्र ने अधेड़ को मारी गोली, हालत गंभीर
चरखारी के गौरहरी निवासी 56 वर्षीय फूल सिंह पुत्र गोपीचरण खेत से भैंस चराकर लौट रहे थे। आरोप है कि घर के बाहर गांव के ही रामगोपाल व उसके पुत्र राहुल ने लाठी-डंडों से पीटने के बाद फायरिंग कर दी। गोली फूल सिंह के पेट में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।