बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के आटामांडा में तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की हुई मौत
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के आटा मांडा में तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक में बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है । घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।