बिहारीगंज: खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव बरामद, गोली मारकर हत्या की आशंका
बिहारीगंज थाना क्षेत्र के एसएच-91 पर तुलसिया बाढ़ राहत शिविर के सामने सोमवार सुबह खून से लथपथ एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस को युवक के सिर और पीठ में गोली लगने के निशान मिले हैं। एसडीपीओ अविनाश कुमार और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।