अरैन: अराई के ढसुक गांव में पानी की सप्लाई लाइन में लीकेज से पानी की बर्बादी और स्वास्थ्य का खतरा
Arain, Ajmer | Apr 18, 2026 पानी की सप्लाई लाइन में लीकेज से पानी की बर्बादी व स्वास्थ्य खतरा शनिवार शाम 7:00 बजे ग्रामीणो ने कहा बस स्टैंड क्षेत्र में पिछले लगभग दो महीनों से पानी की सप्लाई लाइन में लगातार लीकेज की समस्या बनी है, जिसके कारण सैकड़ों गैलन पानी प्रतिदिन व्यर्थ बह रहा है। यह स्थिति न केवल जल की बर्बादी कर रही है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन चुकी है।