वैशाली DPRO ने प्रेस रिलीज जारी करके मंगलवार को शाम लगभग 6 बजे बताया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने राज नारायण कॉलेज एवं हरिवंशपुर स्थित आइटीआई कॉलेज बज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभावार तैयारी की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।