जशपुर: बरसात में सर्पदंश का खतरा बढ़ा, जशपुर स्वास्थ्य विभाग की अपील- झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचें
वर्षा ऋतु के दौरान सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से सतर्क रहने और किसी भी सर्पदंश की स्थिति में बिना विलंब निकटतम शासकीय अस्पताल पहुंचने की अपील की है। शनिवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बारिश के मौसम में सांप बिलों से निकलकर खेतों, घरों, झाड़ियों और आबा