नवाबगंज: विवाहिता अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ लापता, मायके जाने की बात कहकर निकली, पति ने दी गुमशुदगी की रिपोर्ट
नवाबगंज थाना क्षेत्र के रिछोला किफायतुल्ला गांव से एक विवाहिता अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ लापता हो गई। 17 जनवरी को महिला मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची। काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर पति सुरेश कुमार ने पुलिस में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।