जमुई: बटिया के पास से पुलिस ने ऑटो से भारी मात्रा में अंग्रेजी दवा और 23 लाख 67 हज़ार 497 रुपये नकद किया बरामद, तीन गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Aug 18, 2024 जमुई पुलिस ने बटिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक ऑटो से भारी मात्रा में प्लास्टिक के बोरे में रखे दवाइयां और दूसरे प्लास्टिक के बोरे में रखे बक्शा से 23 लाख 67 हज़ार 497 रुपया नगद बरामद किया गया। साथ ही तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। उक्त जानकारी मुख्यालय डीएसपी आफताब अहमद ने दी है।