सैफई: वैदपुरा थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर बदमाश को तमंचा और कारतूस समेत किया गया गिरफ्तार
Saifai, Etawah | Jun 25, 2026 वैदपुरा थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर बदमाश तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार आपको बताते चले वैदपुरा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक हिस्ट्रीशीटर और शातिर अपराधी को अवैध तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, जालसाजी, आबकारी और आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।