सदर: प्रयागराज में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूरामुफ्ती पुलिस ने फतेहपुर घाट से दबोचा
Sadar, Allahabad | May 25, 2026
पूरामुफ्ती थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के अभियोग से संबंधित आरोपी शाह मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर 24 मई को अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या करने का आरोप है।थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। आरोपी शाह मोहम्मद को फतेहपुर घाट से टिकरी जाने वाली रोड पर महुआ के बगीचे से पकड़ा है