कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग के नाम कर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म,कोतवाली में युवक पर मुकदमा हुआ दर्ज
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग के बहाने किशोरी को बुला कर युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।पीड़िता द्वारा परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी गई। पीड़िता के पिता ने सदर कोतवाली में युवक के विरुद्ध तहरीर दे कर मुकदमा कराया दर्ज। पुलिस ने घटना को गभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी, किशोरी के गांव का ही रहने वाला आरोपी युवक।