होशंगाबाद नगर: न्यास कॉलोनी में कचरा गाड़ी नहीं आने पर नगर पालिका सभापति ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, कर्मचरियों को लगाई फटकार
न्यास कॉलोनी की पार्षद अमृता मनीष ठाकुर द्वारा कुछ घरों में नियमित रूप से कचरा गाड़ी नहीं आने की शिकायत सभापति राकेश जाधव को दी गई।मंगलवार को सुबह 8 बजे शिकायत मिलते ही सभापति राकेश जाधव मौके पर पहुंचे और कचरा गाड़ी संचालक एवं संबंधित सुपरवाइजर को तत्काल स्थल पर बुलाकर समस्या का निराकरण कराया। सभापति राकेश जाधव ने निर्देश दिए सफाई सभी जगह हो।