औरैया: बहन के अपमान का बदला: युवक की हत्या कर शव कुएं में डाला, स्वाट और सर्विलांस टीम ने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार
औरैया। कोतवाली बिधूना, स्वाट और सर्विलांस टीम ने ग्राम कल्यानपुर जागू में हुई युवक की हत्या का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगी ईंट, मृतक का एंड्रॉयड मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई साइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 11 मई 2026 को अतर सिंह निवासी ग्राम कल्यानपुर जागू ने ब