मोहनपुर: मोहनपुर के थड़यारा गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रही बाइक हुई असंतुलित, बाइक पर सवार चाचा भतीजा गंभीर रूप से हुए घायल
मोहनपुर थाना क्षेत्र के थड़यारा गांव के समीप मंगलवार दोपहर 1:00 बजे तेज रफ्तार से आ रही बाइक असंतुलित हो गई जिसमें बाइक एक पेड़ से टकरा गई और बाइक पर सवार चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में पडरा हंसदा ने बताया कि जीतन हंसदा उसका भाई और संजय हांसदा बेटा दोनों बाइक पर बैठकर बरमसिया गांव जा रहे थे।