रैणी: रैणी में तेज अंधड़ के साथ बारिश, कुछ देर ओले गिरे, गर्मी से मिली राहत
Reni, Alwar | May 13, 2026 रैणी। क्षेत्र में बुधवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर बाद तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ कुछ देर के लिए ओले भी गिरे। आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम बदलने से जनजीवन प्रभावित हुआ।