डेहरी: पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनीं, दिए आवश्यक निर्देश
Dehri, Rohtas | Jun 11, 2026 पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिए आवश्यक निर्देश रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे पुलिस कार्यालय, डिहरी में आमजनों एवं फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।