राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ शहर में वाहन पार्किंग को लेकर हुआ विवाद का मामला सोशल मीडिया से लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा बना हुआ है। दरअसल, बीते दिन 9 अक्टूबर को यहां ट्रैफिक सीओ (डिप्टी एसपी) अंजू यादव और एडवोकेट बाबूलाल बागरिया के बीच मुख्य बाजार में हुई नोकझोंक के बाद थप्पड़ मारने के आरोपों ने तूल पकड़ लिया। घटना के विरोध में वकीलों ने उग्र प्रदर्शन किया है। साथ ही मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मौके पर तीन थानों की पुलिस तैनात करनी पड़ी।
इधर, विवाद बढ़ने के बाद देर रात महिला अफसर RPS अधिकारी अंजू यादव की ओर से माफी मांगे जाने की बात सामने आई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अपना विरोध समाप्त करते हुए रात करीब 10:30 बजे रास्ता खोल दिया। मामले को लेकर दिनभर शहर में चर्चा बनी रही। बता दें कि विवादों के केंद्र में आई अंजू यादव की वास्तविक कहानी हालांकि एक ऐसी महिला अधिकारी की है, जिन्होंने व्यक्तिगत जीवन में काफी संघर्ष किया।
#Ajme