नवगछिया: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, युवती नवनिर्मित घर में बकरी को चारा खिलाने गई थी। इसी दौरान प्रमोद राय उर्फ पारो राय कथित रूप से घर में घुस आया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया।