उधवा: पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राधानगर थाना क्षेत्र में सघन जांच अभियान जारी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राधानगर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट में गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार झारखंड-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र मुर्शिदाबाद एवं मालदा जिला में विधानसभा चुनाव में आज गुरूवार को मतदान चल रहा है।