हनुमानगढ़: जंक्शन में 15 लाख रुपए उधार लेकर चेक देने के बाद मुकरने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ जंक्शन में उधार लिए गए 15 लाख रुपए की राशि लौटाने के लिए दिए गए चेक के अनाद्रित होने तथा बाद में भुगतान से साफ मना करने के मामले में जंक्शन थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जिले के पीलीबंगा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।