कटनी नगर: लमतरा भीषण सड़क हादसे में घायल एक और मौत, जबलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय वृद्ध की मौत
कुठला थाना अंतर्गत लमतरा में रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत का आंकड़ा 4 पर पहुँच गया कटनी जिला अस्पताल से घायल वृद्ध देवीदीन रजक 65 वर्ष को जबलपयर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया था जहा आज सोमवार सुबह 10 बजे गोसलपुर के पास वृद्ध ने दम तोड़ दिया। लमतरा में बस और हाइवा में हुई टक्कर में 29 लोग घायल हुए थे और अब तक 4 लोगो की मौत हो चुकी है।