महोबा: भटीपुरा में यूट्यूब पर वीडियो देखकर मशाल बनाते समय 9 वर्षीय मासूम झुलस गया
Mahoba, Mahoba | Jun 4, 2026 यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देखकर उसकी नकल करना एक 9 वर्षीय बच्चे को भारी पड़ गया। दिव्यांश नामक बालक ने लकड़ी, बोरा और तारपीन के तेल से मशाल तैयार कर उसमें आग लगा दी। अचानक भड़की लपटों की चपेट में आने से उसका चेहरा और शरीर का हिस्सा झुलस गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार किया गया है।