मैनपुरी: इंजीनियरिंग कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों में आक्रोश, जमकर किया विरोध प्रदर्शन
दन्नाहार क्षेत्र में बने इंजीनियरिंग कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर के छात्रों का गुस्सा फूट गया। छात्रों ने कॉलेज मे विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया की भीषण गर्मी में कॉलेज में पानी की व्यवस्था नहीं है कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। इतना ही नहीं शौचालय गंदे रहते है पर अगर इमरजेंसी में मेडिकल सुविधा की जरूरत पड़ जाए तो वह भी नहीं है।