चीनोर: पार्वती नदी के पुल के पास आधुनिक स्टेडियम काम शुरू, युवाओं को मिलेगी सौगात
क्षेत्र के खेल प्रेमियों और उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से चली आ रही व्यवस्थित खेल मैदान की मांग अब पूरी होने जा रही है। 2.7 करोड रुपए की लागत से एक अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इसे तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के विधायक ने दिए निर्देश।