राठ: औंडेरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पीछे मिला 42 वर्षीय व्यक्ति का शव, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका
Rath, Hamirpur | May 20, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के औंडेरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 42 वर्षीय एक व्यक्ति का शव उसके घर के पीछे पड़ा हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होने की आशंका जताई है। वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। तथा परिजन शव को अपने घर ले गए हैं।